imm india
ग्लोबल मार्केट में भारतीय इंटीरियर इंडस्ट्री को मजबूत करने की तैयारी, एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए
वाणिज्य मंत्रालय के सहयोग से यह प्लेटफार्म भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ावा देगा और आर्किटेक्ट्स, डिजाइनरों, रिटेलरों और सोर्सिंग पेशेवरों को जोड़ेगा. इससे ग्लोबल मार्केट में देश की स्थिति को मजबूत करेगा
नई दिल्ली. भारतीय इंटीरियर इंडस्ट्री को ग्लोबल मार्केट में मजबूत करने की तैयारी की जा रही है. इंटीरियर डिजाइन के मार्केट 14.3 फीसदी तक वद्धि करने का प्रयास किया जा रहा है. फर्नीचर उद्योग को ग्लोबल प्लेटफार्म पर ले जाने के लिए इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘आईएमएम इंडिया’ का आधिकारिक लॉन्च हुआ. कोलनमेस्से द्वारा आयोजित इस बी2बी प्लेटफॉर्म का उद्देश्य इनोवेशन, सहयोग और उद्योग के विकास को बढ़ावा देना है. इस आयोजन को वाणिज्य मंत्रालय के सहयोग के साथ जोधपुर हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन, ईस्टर्न यूपी एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन, मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन और बगरू इंडस्ट्रियल एसोसिएशन द्वारा किया है. यह प्लेटफार्म भारतीय इंटीरियर बाजार को ग्लोबल स्तर के डिजाइनों से जोड़ेगा.
भारत का इंटीरियर डिजाइन मार्केट 2024 में 36.4 बिलियन डॉलर का था, जो 14.3% की वृद्धि दर के साथ 2032 तक 67.4 बिलियन डॉलर तक पहुंचेगा. आईएमएम इंडिया आवासीय, कमर्शिलय और कॉन्ट्रैक्ट क्षेत्रों के पेशेवरों को बाजार के रुझानों, डिजाइन और साझेदारियों का अवसर देगा. कोलनमेस्से के मैनेजिंग डायरेक्टर मिलिंद दीक्षित ने इसे एक आंदोलन बताया, जो भारतीय प्रतिभा और ग्लोबल इनोवेश को एक प्लेटफार्म पर लाएगा. 2033 तक भारत का इंटीरियर बाजार 71 बिलियन डॉलर तक पहुंचेगा. आईएमएम इंडिया डिजाइन-केंद्रित जीवनशैली की बढ़ती मांग को पूरा करेगा.
इस मंच का पहला संस्करण नई दिल्ली के यशोभूमि में होगा, जहां आधुनिक ब्रांड और इंटीरियर समाधान प्रदर्शित होंगे. आईएमएम इंडिया घर, बाहरी क्षेत्रों, अपहोल्स्टर्ड फर्नीचर, लैंप, लाइटिंग, दीवार और फर्श कवरिंग, होम डेकोर, बाथरूम और किचन समाधानों को प्रदर्शित करेगा. यह खरीदार-विक्रेता मीटिंग और साझेदारियों के जरिए भारतीय निर्माताओं को ग्लोबल अवसर प्रदान करेगा. यह आयोजन भारतीय कारीगरी और डिजाइनों की विविधता को ग्लोबल प्लेटफार्म नी ले जाएगा.
Press Coverage By: hindi.news18.com

